मंगलवार, 8 दिसंबर 2009

चेहरे के अनुरूप चुने ज्वेलरी

अगर आपका चेहरा गोलाकार है तो आपको लांग ड्रॉप इयररिंग्स पहने चाहिए, बजाय हूप्स के। ऐसा करने से आपका चेहरा भारी नहीं लगेगा। आप मल्टी कलर जेमस्टोन वाले लॉन्ग इयररिंग्स भी चुन सक ती हैं।
2. अगर चेहरा लंबा है तो उस पर (हूप्स) बडी बाली टाइप सूट करेगी या बडी इयररिंग्स भी पहन सकती हैं। इसमें कंटेंपरेरी सफायर, रूबी या एमरल्ड हूप्स चुन सकती हैं।
3. अगर आपका चेहरा हार्ट शेप्ड है तो आप पर पिरामिड स्टाइल के शैंडेलियर अच्छे लगेंगे जो ठोढी के पास के हिस्से को कवर करके गोलाकार रूप देंगे। बहुत छोटी इयररिंग्स न पहनें।
4. अगर आपका चेहरा चौकोर है तो डैपर स्टड इयररिंग्स, लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स या इग्जैगरेटेड इयररिंग्स पहनी जा सकती हैं। गोलाकार डायमंड स्ट्डस या प्रिंसेस कट वाली सफायर, रूबी या एमरल्ड इयररिंग्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
5. डायमंड शेप्ड चेहरे वाली युवतियों क ो छोटी और मध्यम आकार वाली इयररिंग्स पहननी चाहिए। स्मॉल ड्रॉप इयररिंग्स ऐसे चेहरे पर सूट करते हैं। छोटी ओवल रिंग्स या मीडियम स्टड भी इस चेहरे पर अच्छे लगते हैं।
6. अंडाकार चेहरा आदर्श चेहरा होता है। जिस पर तमाम अलग-अलग तरह के इयररिंग्स पहने जा सकते हैं। ऐसे चेहरे पर स्टरलिंग सिल्वर इयररिंग्स बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन अधिक लंबे इयररिंग्स न पहनें तो बेहतर होगा। चौडे और बडे चेहरे पर स्लीक यानी पतले इयररिंग्स और खूबसूरत हूप्स अच्छे लगते हैं। फ्लैट या कैस्केडिंग इयररिंग्स भी पहने जा सकते हैं।
7. इसी प्रकार बालों की लंबाई पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। अगर बाल छोटे हैं तो लंबे डैंगल्स और शैंडेलियर इयररिंग्स आसानी से पहन सकती हैं। लेकिन आप ड्रेमेटिक इयररिंग्स नहीं पहन सकती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको दूसरे गहने भी पहनने है तो आईकैचिंग इयररिंग्स या बोल्ड इयररिंग्स से बचें।
8. आजकल फोकस ज्यूलरी पसंद की जा रही है और इसका मतलब है कि कोई एक आभूषण बोल्ड है ताकि उस पर सबका ध्यान जाए। जैसे अगर इयररिंग्स बोल्ड हैं तो गले में चेन नहीं हो या लाइट हो।
9. अगर आपके बाल लंबे हैं तो आपके पास ज्यूलरी चुनने के लिए बहुत कम विकल्प होते हैं। ऐसे बालों पर छोटे या बटन इयररिंग्स अच्छे लगते हैं, लेकिन आप अगर डैंगल इयररिंग्स पहनना चाहती हैं तो पोनीटेल बनाकर पहन सकती हैं। अन्यथा साधारण बडे बडे स्टोन क ी या लूप इयररिंग्स ऐसे बालों पर फबती है।
10. गेहुएं रंगत वाली युवतियों को ब्राइट और कलरफुल इयररिंग्स पहननी चाहिए। सिल्वरी व्हाइट जैसे पर्ल की इयररिंग्स इस रंगत पर जंचती हैं।
11. गोरी रंगत वाली युवतियों पर लाल रंग की या रेडस्टोन वाली इयररिंग्स या गहरे रंगों जैसे- ब्लैक और मैरून भी जंचती है।
12. कलरफुल या पैटर्न आउटफिट्स के साथ सिंपल हलकी इयररिंग्स पहनें।
अभिनेत्रियों की पसंदीदा ज्यूलरी
एक्सेसरीज के मामले में अभिनेत्रियां बेहद चूजी होती हैं। यहां कुछ अभिनेत्रियां सखी को बता रही हैं अपनी पसंदीदा एक्सेसरीज के बारे में।
कैटरीना कैफ
कोई भी स्त्री चाहे किसी भी देश की हो ज्यूलरी से लगाव रखती है। मुझे डायमंड ज्यूलरी का बहुत शौक है। डायमंड स्टड के छोटे टॉप्स मुझे पहनने अच्छे लगते हैं। लेकिन हाथों में पहनी जाने वाली ज्यूलरी मुझे खास तौर पर पसंद है। इनके डिजाइन नए और खूबसूरत होने चाहिए। बिपाशा बसु ज्यूलरी में मैं वेस्टर्न कपडों के साथ मेल खाते टॉप्स पहनना पसंद करती हूं। एक पैर में एंकलेट भी पहनी हूं। इसके अलावा लंबे शैडेंलियर इयररिंग्स मुझे बहुत अच्छे लगते हैं।
प्रीति जिंटा
मुझे ड्रेस के साथ मैचिंग पर्स, सैंडल्स और डायमंड के टॉप्स पहनना अच्छा लगता है।
रानी मुखर्जी
मुझे गोल्ड की ज्यूलरी अधिक पसंद है। खासतौर पर हूप्स अच्छे लगते हैं। इसके अलावा विशेष अवसर पर मैं कुंदन का जडाऊ हार जरूर पहनती हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें